रोजनामचा को विभिन्न भागों में बांटे जाने को रोजनामचा का विभाजन (Sub-Division of Journal) कहा जाता है।
रोजनामचा यदि एक ही वही में नहीं तैयार कर उसे विभिन्न वाहियों में तैयार किया जाए तो उसे कहा जाता है। जिस व्यवसाय में बहुत अधिक लेन-देन होता है उस व्यवसाय में Sub-Division को अपनाया जाता है।
Sub-Division Of Journal के अंतर्गत निम्नलिखित वही तैयार किये हैं :-
- क्रय वही (Purchase Book ):- उधार खरीदे गए वस्तुओं तथा सेवाओं को लिखने के लिए जो वही तैयार किया जाता है उसे क्रय वही (Purchase Book) कहा जाता है।
- विक्रय वही (Sales Book):- उधार बेचे गए वस्तुओं तथा सेवाओं को लिखने के लिए जो वही तैयार किया जाता है उसे विक्रय वही (Sales Book) कहा जाता है।
- क्रय वापसी वही (Purchase Return Book):- उधार खरीदे गए वस्तुओं में से जो वस्तुएं वापस कर दी जाती है उसे लिखने के लिए जो वही तैयार की जाती है क्रय वापसी वही (Purchase Return Book) कहते हैं।
- विक्रय वापसी वही (Sales Return Book):- उधार बेचे गए वस्तुओं में से जो वस्तुएं वापस आ जाती है उसे लिखने के लिए जो वही तैयार की जाती है उसे विक्रय वापसी वही (Sales Return Book) कहते हैं।
- रोकड़ वही (Cash Book):- नकदी लेन-देनों को लिखने के लिए जो वही तैयार की जाती है उसे रोकड़ वही (Cash Book) कहा जाता है।
- प्राप्य विपत्र वही (Bills Receivable Book):- ऋणियों से प्राप्त हुए विपत्र को लिखने के लिए जो वही तैयार की जाती है उसे प्राप्य विपत्र वही (Bills Receivable Book) कहते हैं।
- देय विपत्र वही (Bills Payable Books):- महाजनों को दिए विपत्र को लिखने के लिए जो वही तैयार की जाती है उसे देय विपत्र वही (Bills Payable Books) कहते हैं।
- रोजनामचा प्रधान वही (Journal Proper Books):- ऐसा कोई लेन-देन जिसका सम्बन्ध प्रथम सात वही में से किसी से नहीं होता है, ऐसे लेन-देन को लिखने के लिए जो वही तैयार किया जाता है उसे रोजनामचा प्रधान वही (Journal Proper Book) कहा जाता है।
Also Read:-
- रोजनामचा क्या है ?
- रोजनामचा के क्या लाभ हैं ?
- रोजनामचा के उद्देश्य क्या हैं ?
- व्यक्तिगत खातों के लिए रोजनामचा में लेखा करने के नियम क्या हैं ?
- वास्तविक खातों के लिए रोजनामचा में लेखा करने के नियम क्या हैं ?
- अवास्तविक खातों के लिए रोजनामचा में लेखा करने के नियम क्या हैं ?
- रोजनामचा के प्रारूप क्या हैं ?
- रोजनामचा का विभाजन क्या है ?-
- एक साधारण रोजनामचा कैसे बनाया जाता है ?
- संयुक्त या मिश्रित प्रविष्टियाँ क्या है ?
- छूट अथवा कटौती क्या होता है ?
- अदत्त व्यय(Outstanding Expenses) क्या है और इसका लेखा कैसे किया जाता है ?
- पूर्वदत्त व्यय (Prepaid Expenses) क्या होते हैं और इसका लेखा कैसे किया जाता है ?
- ह्रास (Depreciation) क्या है और इसका लेखा किस प्रकार किया जाता है ?
- पूंजी पर ब्याज के journal ?- Interest On Capital
- आहरण पर ब्याज – Interest On Drawing